हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, मरजअ आली क़द्र आयतुल्लाहिल उज़्मा शेख मुहम्मद इस्हाक़ फ़य्याज़ के जनाज़े और दफ़न की तफ़सीलात का एलान कर दिया गया है, जो गुरूवार को इस दुनिया से रुखसत हुए हैं।
एक विश्वसनीय स्रोत के अनुसार, मरहूम हज़रत आयतुल्लाह फ़य्याज़ का जनाज़ा कल (जुमा) को सुबह 9 बजे «आले-ए-यासीन इमामबारगाह» से काज़मैन शहर में इमामैन काज़मैन (अलैहिमस्सलाम) के हरम-ए-मुतह्हर की तरफ़ ले जाया जाएगा।
इसके बाद उनका पार्थिव शरीर (जुमा) शाम 5 बजे कर्बला-ए-मोअल्ला में हज़रत अबुल फज़्लिल अब्बास (अ) के हरम-ए-मुतह्हर से लेकर इमाम हुसैन (अ) के हरम-ए-मुतह्हर की तरफ शव यात्रा निकाली जाएगी।
उन्होंने मज़ीद बताया कि उनकी नमाज़-ए-जनाज़ा नजफ़-ए-अशरफ़ में शनिवार सुबह 9 बजे सोगवारों के अज़ीम इज्तिमा के साथ हरम-ए-अमीरुल मोमिनीन हज़रत अली (अ) की तरफ शव यात्रा निकाली जाएगी।
आपकी टिप्पणी